IND vs SL Semi Final: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम ने बुधवार, 01 अक्टूबर को एशिया गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल (Asian Games 2026) में श्रीलंका को 124 रनों से मात देकर फाइनल की टिकट हासिल की। अब गोल्ड जीतने के लिए भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। ये मुकाबला शनिवार, 03 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही खेला जाएगा।
बिहार के लाल ने किया कमाल: सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार के दो बेटे ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया की लाज बचाई। एक तरफ ईशान ने 46 गेंदों पर 4 चौके 5 छक्के लगाकर नाबाद 80 रन ठोके, वहीं दूसरी तरफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 6 चौके 2 छक्के लगाकर 38 रनों की पारी खेली।
इनके अलावा भारत के लिए सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर ही 10 प्लस (13 गेंदों पर 13 रन) रन बना पाए। ईशान-वैभव की पारी के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा। बात करें श्रीलंकाई गेंदबाज़ों की तो थरिंदु रत्नायके और कप्तान सहन अराजिगे 2-2 विकेट झटके। वहीं वनुजा सहन, लसिथ क्रूसपुल्ले और नुवानिदु फर्नांडो ने एक-एक विकेट लिया।