एशियन गेम्स 2026: श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर शान से फाइनल में टीम इंडिया, पाकिस्तान से होगा खिताबी मुकाबला (एशियन गेम्स 2026: श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर शान से फाइनल में टीम इंडिया, पाकिस्तान से होगा खिताबी मुकाबला)
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से रौंदा। भारतीय टीम से मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सिनेथ जयवर्धने, लसिथ क्रूसपुले और सोहन डी लिवेरा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। टॉप तीन बल्लेबाजों के जीरो पर आउट होने के बाद बने दबाव से श्रीलंकाई टीम पूरे मैच में नहीं उबर सकी। नुवानिदु फर्नांडो ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए, जबकि कप्तान सहान अराचिगे 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।