Advertisement
Advertisement
Advertisement

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज, रोहित शर्मा इस नंबर पर पहुंचे

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ऑकलैंड के मैदान पर दूसरे टी20 मुकाबलें में भारतीय ओपनर व कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों पर 50 रन की तेज तर्रार पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 4 गगनचुंबी

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat February 08, 2019 • 14:21 PM
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज, रोहित शर्मा इस नंबर पर पहुंचे Images
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज, रोहित शर्मा इस नंबर पर पहुंचे Images (Twitter)
Advertisement

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ऑकलैंड के मैदान पर दूसरे टी20 मुकाबलें में भारतीय ओपनर व कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों पर 50 रन की तेज तर्रार पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 4 गगनचुंबी छक्के निकले। इन छक्कों के मदद से रोहित टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

ऐसे में आइये आज जानते है टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्कके लगाने वाले टॉप3 बल्लेबाजों के  नाम।

Trending


क्रिस गेल-

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 56 मैचों की 52 पारियों में कुल 103 गगनचुंबी छक्के लगाएं हैं।

मार्टिन गप्टिल

न्यूज़ीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल भी छक्के लगाने में क्रिस गेल से कम नहीं है। उन्होंने ने 76 मैचों की 74 पारियों में कुल 103 छक्के जमाएं हैं।

रोहित शर्मा

भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित टी20 मैचों में गेल और गप्टिल से केवल 1 छक्का दूर हैं। उन्होंने अभी तक अपने टी20 करियर में 92 मैच खेले हैं और 84 पारियों में कुल 102 छक्के लगाने में सफल हो गए हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement