Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 अगस्त के दिन रोए थे करोड़ों क्रिकेट फैंस, धोनी और रैना ने दिया था सबसे बड़ा झटका

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज से चार साल पहले यानि 15 अगस्त 2020 के दिन रिटायरमेंट का ऐलान करके क्रिकेट फैंस को एक बड़ा झटका दिया था।

Advertisement
15 अगस्त के दिन रोए थे करोड़ों क्रिकेट फैंस, धोनी और रैना ने दिया था सबसे बड़ा झटका
15 अगस्त के दिन रोए थे करोड़ों क्रिकेट फैंस, धोनी और रैना ने दिया था सबसे बड़ा झटका (Image Source: Google)
Shubham Yadav
By Shubham Yadav
Aug 15, 2024 • 03:19 PM

15 अगस्त, 2024 को हमारे देश को आज़ाद हुए 77 साल हो रहे हैं। इस दिन हमारा देश आज़ादी का जश्न तो मना ही रहा है लेकिन साथ ही क्रिकेट फैंस को आज का दिन इसलिए भी याद है क्योंकि आज ही के दिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने करोड़ों फैंस को झटका देते हुए रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। धोनी के साथ-साथ उनके साथी सुरेश रैना ने भी अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। 

Shubham Yadav
By Shubham Yadav
August 15, 2024 • 03:19 PM

धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए चार साल हो गए हैं लेकिन आज भी वो आईपीएल खेलकर फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं और फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि माही आने वाले कुछ और साल खेलते रहें। धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2019 में खेला था।न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में धोनी ने 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, 72 गेंदों पर 50 रन बनाए थे लेकिन वो भारत को जीत नहीं दिला पाए थे।

Trending

इस दर्दनाक हार के लगभग एक साल बाद, पूर्व भारतीय वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त करने का फैसला किया। भारत के लिए उनके आखिरी मैच को पांच साल हो चुके हैं लेकिन भारतीय फैंस को आज भी उनकी कमी खलती है। एमएस धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था। उनकी देखा-देखी सुरेश रैना ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था जिसके चलते भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत हो गया।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

धोनी के करियर की बात करें तो उनके करियर का सबसे शानदार पल तब आया जब भारतीय टीम ने 28 साल बाद उनके नेतृत्व में 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता। वनडे वर्ल्ड कप जीतने के अलावा, एमएसडी के पास कई अन्य उपलब्धियां हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता, टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक रैंक हासिल किया, 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती और माही की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच आईपीएल खिताब भी जीते। ऐसे में भारतीय फैंस को धोनी की याद आना लाज़मी है और यही कारण है कि हर 15 अगस्त के दिन उन्हें माही की याद आ जाती है।

Advertisement

Advertisement