मौजूदा वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम लगातार 5 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर बनी हुई है। इस समय जिस तरह से रोहित शर्मा की टीम खेल रही है उसे देखकर हर कोई भारत को ही वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार मान रहा है। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी 2023 वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली रोहित शर्मा की टीम को बहुत अच्छा बताया है।
हालांकि, जब धोनी से भारत के ट्रॉफी जीतने की संभावनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि उनके पास हर स्तर तक जाने के लिए एक शानदार टीम है। गुरुवार, 26 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में धोनी से उनकी रिटायरमेंट से लेकर भारतीय टीम से जुड़े कई तरह के सवाल पूछे गए और इस दौरान धोनी ने भी कई राज खोले।
धोनी ने टीम इंडिया के चैंपियन बनने को लेकर कहा, "ये एक बहुत अच्छी टीम है। टीम का संतुलन बहुत अच्छा है। हर खिलाड़ी अच्छा खेल रहा है। इसलिए सब कुछ बहुत अच्छा लग रहा है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगा, बाकी समझदार को इशारा काफी है।”
MS Dhoni said, "India has a great balanced team in the World Cup. Everything is looking very good at this stage, I won't say more than this. A nod is as good as a wink". (Rigi). pic.twitter.com/yW8XlOZNVr
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 27, 2023