Suryakumar Yadav Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) टूर्नामेंट में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि SKY के एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को पछाड़ सकते हैं, वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की एक गज़ब रिकॉर्ड लिस्ट में भी शामिल हो सकते हैं।
टूटेगा कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड: सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में अगर 166 रन बनाते हैं तो वो एमआई के लिए टी20 में अपने 3916 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ कीरोन पोलार्ड (211 मैचों में 3915 रन) को पछाड़कर मुंबई इंडियंस के लिए टी20 में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। गौरतलब है कि इस लिस्ट में रोहित शर्मा सबसे ऊपर हैं जिसके नाम 6000 से ज्यादा रन दर्ज हैं।
हिटमैन की खास लिस्ट में शामिल होने का मौका: मुंबई इंडियंस के लिए टी20 में अब तक सिर्फ रोहित शर्मा ने ही 4000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित ने 236 मैचों में 6,149 रन बनाने का कारनामा किया है। गौर करें कि IPL 2026 में अगर सूर्यकुमार यादव 250 रन बनाने में सफल होते हैं, तो वो MI के लिए सिर्फ दूसरे 4000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल उनके नाम 114 मैचों में 3,750 रन दर्ज हैं।