Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2022 : स्टायरिस ने उड़ाया राजस्थान रॉयल्स का मज़ाक, कहा- 'झूठी उम्मीदें मत लगाओ'

न्यूज़ीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस अपनी कमेंट्री के चलते सबसे पसंदीदा कमेंटेटरों में से एक फैंस को उनका विश्लेषण भी काफी पसंद आता है लेकिन मौका आने पर स्टायरिस चुटकी लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं और अब...

Shubham Yadav
By Shubham Yadav January 02, 2022 • 17:47 PM
Cricket Image for IPL 2022 : स्टायरिस ने उड़ाया राजस्थान रॉयल्स का मज़ाक, कहा- 'झूठी उम्मीदें मत लगा
Cricket Image for IPL 2022 : स्टायरिस ने उड़ाया राजस्थान रॉयल्स का मज़ाक, कहा- 'झूठी उम्मीदें मत लगा (Image Source: Google)
Advertisement

न्यूज़ीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस अपनी कमेंट्री के चलते सबसे पसंदीदा कमेंटेटरों में से एक फैंस को उनका विश्लेषण भी काफी पसंद आता है लेकिन मौका आने पर स्टायरिस चुटकी लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं और अब उन्होंने कुछ ऐसा ही राजस्थान रॉयल्स के साथ किया है।

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने 2022 के लिए अपने Goals की लिस्ट शेयर की जिसमें राजस्थान फ्रैंचाइजी ने 2022 आईपीएल को जीतने की बात भी कही। लेकिन स्कॉट स्टायरिस ने इस पर राजस्थान को ट्रोल कर दिया।

Trending


स्कॉट स्टायरिस ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, "कम से कम झूठी नहीं सच्ची उम्मीदें लगाओ।" हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब स्कॉट स्टायरिस ने अपना मज़ाकिया किरदार सब के सामने पेश किया है। इससे पहले भी वो कई मौकों पर फैंस का मनोरंजन कर चुके हैं।

Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads

आपको बता दें कि राजस्थान की टीम 2008 में खेले गए पहले आईपीएल सीज़न को जीतने में सफल रही थी लेकिन इस सीज़न के बाद से ही ये टीम दूसरी बार खिताब जीतने से कोसों दूर रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान का ये सपना 2022 में पूरा हो पाएगा या नहीं।


Cricket Scorecard

Advertisement