भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। फैंस को देश में एक और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मिलने जा रहा है। ये क्रिकेट स्टेडियम भगवान शिव की नगरी वाराणसी में बनने के लिए तैयार है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को वाराणसी के गांजरी क्षेत्र में अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। स्टेडियम की अनुमानित लागत लगभग 450 करोड़ रुपये है जो लगभग 30,000 लोगों की बैठने की क्षमता के साथ आधुनिक सुविधाओं से भरपूर होगा।
ये शिलान्यास समारोह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक बड़ा कार्यक्रम होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में कई स्टार क्रिकेटरों के शामिल होने की भी उम्मीद है। इस स्टेडियम की थीम भगवान शिव पर ही आधारित होगी।
कौशल राज शर्मा, संभागीय आयुक्त ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान बताया, “23 सितंबर को क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के लिए प्रधान मंत्री की प्रस्तावित यात्रा के लिए गांजरी में तैयारी शुरू की जा रही है। ये एक भव्य शो होगा क्योंकि इसमें बीसीसीआई पदाधिकारियों के अलावा, स्टार क्रिकेटरों के भी भाग लेने की संभावना है।“
The International Cricket Stadium in Varanasi:
— CricketVerse (@cricketverse_) September 20, 2023
•Floodlights - Trishul.
•Gates - Damru.
•Doors - Damru.
•Longue - Damru.
•Entrence gate - Belpatra.
•Stadium dome - Trishul.
•Seating arrangement - Ganga Ghat.#ICCWorldCup2023 #ODIWorldCup2023 #CricketTwitter #Cricket pic.twitter.com/szlSBxsiRr