ICC T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई है।
श्रीलंका ने सुपर-8 के अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए। इससे पहले श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों 51 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप-1 से इंग्लैंड शुरुआती दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुका है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 2 मुकाबलों में 3 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। पाकिस्तान ने 2 मुकाबलों में 1 प्वाइंट हासिल किया है। यह टीम तीसरे स्थान पर है।
श्रीलंकाई टीम 28 फरवरी को इस विश्व कप में अपना अंतिम मैच पाकिस्तान से खेलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसमें उसकी कोशिश जीत के साथ नॉकआउट में पहुंचने की होगी।