Advertisement

रजत पाटीदार-अभिमन्यु ईश्वरन ने ठोके धमाकेदार शतक, इंडिया ए ने न्यूजीलैंड पर बनाई 92 रनों की बढ़त 

अभिमन्यु ईश्वरन (132) और रजत पाटीदार (नाबाद 170) के शानदार शतकों से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चार विकेट पर 492 रन का विशाल स्कोर बनाकर 92

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma September 03, 2022 • 22:02 PM
रजत पाटीदार-अभिमन्यु ईश्वरन ने ठोके धमाकेदार शतक, इंडिया ए ने न्यूजीलैंड पर बनाई 92 रनों की बढ़त 
रजत पाटीदार-अभिमन्यु ईश्वरन ने ठोके धमाकेदार शतक, इंडिया ए ने न्यूजीलैंड पर बनाई 92 रनों की बढ़त  (Image Source: Google)
Advertisement

अभिमन्यु ईश्वरन (132) और रजत पाटीदार (नाबाद 170) के शानदार शतकों से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चार विकेट पर 492 रन का विशाल स्कोर बनाकर 92 रन की बढ़त हासिल कर ली। देखें पूरा स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड ए ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाये थे। भारत ए ने कल के एक विकेट पर 156 से आगे खेलना शुरू किया। ईश्वरन ने 87 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 20 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। गायकवाड़ अपने स्कोर में एक रन का इजाफा कर 21 रन बनाकर आउट हो गए।

Trending


ईश्वरन ने पाटीदार के साथ तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। ईश्वरन 194 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 132 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: Asia Cup 2022 Scorecard

पाटीदार ने सरफराज खान (36) और तिलक वर्मा (नाबाद 82) के साथ महत्वूर्ण साझेदारियां कीं और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पाटीदार ने स्टंप्स तक 241 गेंदों पर नाबाद 170 रन की पारी में 14 चौके और चार छक्के लगाए। तिलक 132 गेंदों पर नाबाद 82 रन में पांच चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement