Madhya Pradesh vs Mumbai: मध्य प्रदेश के सलामी बल्लेबाज यश दुबे ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई के अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी के बाउंसर से निपटने के लिए खुदको सबसे अजीब कोण में पाया। धवल कुलकर्णी की शॉर्ट-पिच गेंद का सामना करते हुए यश दुबे को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो वो कुछ और सोच रहे हों और अचानक गेंद उनके सामने आ गई।
यश दुबे ऐसे हालात में थे कि वो चाहकर भी गेंद के रास्ते से हट नहीं सकते थे। धवल कुलकर्णी की बाउंसर सीधे बल्लेबाज के हेल्मेट पर लगी थी और दर्द के कारण वह तुरंत मैदान पर गिर गया था। दिलचस्प बात ये है कि दुबे झटके के बावजूद काफी तेजी से उठे। लेकिन, खेल देखने वालों के लिए यह स्पष्ट था कि अगर हेल्मेट ना होता तो यश दुबे मुश्किल में पड़ सकते थे।
यश दुबे के पैर डेक पर जम से गए थे और उन्हें अपने पुल शॉट खेलने की कोशिश में उन्हें बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने गेंद को डक करने की कोशिश की थी लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हो सका। वहीं अगर फाइनल मुकाबले की बात करें तो मुंबई की टीम ने सरफराज खान के शतक के दमपर पहली पारी में 374 रन बनाए थे।