Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranji trophy finals

Cricket Image for Ranji Final Chandrakant Pandit Chandrakant Pandit Coach Mumbai Vs Madhya Pradesh
chandrakant pandit coach

चंद्रकांत पंडित: 60 साल का वो सख्त कोच, जिसे 23 साल लग गए अधूरे सपने को पूरा करने में

By Prabhat Sharma June 26, 2022 • 16:20 PM View: 1288

Ranji Final: मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। मजबूत मुंबई को हराकर MP ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। मध्य प्रदेश को चैम्पियन बनाने के पीछे उसके खिलाड़ियों की तो मेहनत है ही लेकिन, एक और नाम जो इस वक्त लोगों के जुबान पर छाया हुआ है वो है चंद्रकांत पंडित का। चंद्रकांत पंडित ही वो इंसान हैं जिसने स्क्रीन के पीछे रहकर मध्य प्रदेश के जीत की कहानी लिखी है। चंद्रकांत पंडित मध्य प्रदेश के कोच हैं और एक कोच के रूप में वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

कोच के तौर पर प्रदर्शन रहा है लाजवाब: मध्य प्रदेश को कोचिंग देने से पहले चंद्रकांत पंडित ने 3 साल पहले विदर्भ को लगातार 2 सीजन (2017-18 और 2018-19) में चैंपियन बनाया। इससे पहले जब मुंबई की टीम ने रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था तब भी वो मुंबई के ही कोच थे। मुंबई की टीम ने 2003 और 2004 में उनकी कोचिंग में ही रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था।

Related Cricket News on Ranji trophy finals