Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO : रणजी फाइनल में फैंस को आई केएल राहुल की याद, यश दूबे ने राहुल स्टाइल में मनाया जश्न

रणजी ट्रॉफी 2022 फाइनल में यश दुबे ने मुंबई के खिलाफ शतक लगाकर केएल राहुल स्टाइल में जश्न मनाया जिसके बाद उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement
Cricket Image for VIDEO : रणजी फाइनल में फैंस को आई केएल राहुल की याद, यश दूबे ने राहुल स्टाइल में म
Cricket Image for VIDEO : रणजी फाइनल में फैंस को आई केएल राहुल की याद, यश दूबे ने राहुल स्टाइल में म (Image Source: Google)
Shubham Yadav
By Shubham Yadav
Jun 24, 2022 • 02:34 PM

Ranji Trophy Final 2022 : मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल की पहली पारी में मुंबई ने 374 रन बनाकर सोचा होगा कि वो मध्य प्रदेश को यहां से बैकफुट पर धकेल देंगे लेकिन एमपी के सलामी बल्लेबाज यश दुबे के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने मुंबई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया और अपनी टीम को ड्राइविंग सीट पर ला खड़ा किया।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav
June 24, 2022 • 02:34 PM

यश दुबे ने 234 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके भी देखने को मिले। हालांकि, जैसे ही उन्होंने अपना शतक पूरा किया उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था। दुबे का सेलिब्रेशन देखकर फैंस को भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल का सेलिब्रेशन याद आ गया।

Trending

केएल राहुल अपना शतक पूरा करने के बाद अक्सर अपने दोनों कानों को बंद करके अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं और अब यश दुबे ने भी उसी स्टाइल में जश्न मनाकर फैंस को राहुल की याद दिला दी। इतना ही नहीं दुबे ने राहुल के साथ साथ सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में भी जश्न मनाया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही लूट रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो दुबे के अलावा शुभम शर्मा ने भी शतक जड़ा और अपनी टीम को फाइनल में मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, शुभम शतक लगाने के बाद मोहित अवस्थी का शिकार बन गए। आउट होने से पहले शुभम ने 215 गेंदों में 116 रनों की शानदार पारी खेली। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई की टीम कितनी जल्दी एमपी को आउट करती है।

Advertisement

Advertisement