Ranji Trophy: महान सचिन तेंदुलकर (sachin tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (arjun tendulkar) गोवा की तरफ से रणजी ट्रॉफी में शिरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ शतक के साथ अपने रणजी ट्रॉफी करियर की शानदार शुरुआत करने वाले अर्जुन बल्ले से अपने फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाए हैं। यादगार डेब्यू के बाद से लगातार अर्जुन बल्ले से फ्लॉप हो रहे हैं और एक के बाद एक खराब पारी खेल रहे हैं।
राजस्थान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद झारखंड के खिलाफ अगले मैच में अर्जुन 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद कर्नाटक की एक मजबूत टीम के खिलाफ अर्जुन पहली गेंद पर गोल्डन डक यानी 0 के स्कोर पर आउट हो गए। केरल के खिलाफ भी उनका संघर्ष जारी रहा और वो महज 6 के स्कोर पर आउट हुए।
अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर शतक जड़कर अपने सुनहरे भविष्य के आगमन के संकेत दिए थे। लेकिन, फिर एक पारी के बाद ही वो फुस्स होते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर के शतक के बाद युवराज सिंह के पिता और पूर्व भारतीय खिलाड़ी योगराज सिंह ने इसके पीछे का क्रेडिट लिया था।
