Advertisement

धोनी के साथ IPL इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, और मलिंगा बिन उतरेगी मुंबई

6 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। राइजिंग पुणे सुपरजायंट और मुंबई इडियंस की टीमें आज आईपीएल 2017 के दूसरे मुकाबले के लिए पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमनें-सामनें होंगी।  आईपीएल के इतिहास में पहली बार होगा जब महेंद्र सिंह दोनी

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 06, 2017 • 10:39 AM
Rising Pune Supergiant vs Mumbai Indians Preview
Rising Pune Supergiant vs Mumbai Indians Preview ()
Advertisement

6 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। राइजिंग पुणे सुपरजायंट और मुंबई इडियंस की टीमें आज आईपीएल 2017 के दूसरे मुकाबले के लिए पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमनें-सामनें होंगी। 

आईपीएल के इतिहास में पहली बार होगा जब महेंद्र सिंह दोनी जब धोनी मैदान पर कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे। पिछले समय धोनी की कप्तानी में पुणे की टीम कुछ खास नहीं कर पाई थी। जिसके बाद इस साल धोनी की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है। 

Trending


टीम में फाफ डु प्लेसि औऱ अंजिक्या रहाणे भी शामिल हैं, जिनके पास कप्तानी का अनुभव है। जिसका स्मिथ को मैदान पर फायदा होगा। 

चोटिल होने के कारण दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और मिचेल मार्श सुपरजायंट की टीम क हिस्सा नहीं हैं। लेकिन फ्रेंजाइज ने टी-20 औऱ वन डे के नंबर 1 गेंदबाज इमरान ताहिर को टीम में शामिल किया है। 

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

मुंबई इंडियंस की टीम में चोटिल खिलाड़ियों को लेकर कोई चिंता नहीं है। लीग से पहले जो खिलाड़ी चोटिल थे उन्होंने वापसी कर ली है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा अपना फॉर्म वापस हासिल करना चाहेंगे।  अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापतनम वन डे चोटिल होने के बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी से मैदान में वापसी की थी। जहां दो मुकाबलों में वह सिर्फ 20 रन ही बना सके थे। 

मुबंई को तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की कमी खल सकती है। जो इस समय बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में व्यस्त हैं। मलिंगा 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ेंगे। 

संभावित टीम (प्लेइंग इलेवन)

राइजिंग पुणे सुपरग्रियंट: 1 अजिंक्य रहाणे, 2 मयंक अग्रवाल, 3 फाफ डु प्लेसिस, 4 स्टीव स्मिथ (कप्तान), 5 बेन स्टोक्स, 6 एमएस धोनी (7), 7 रजत भाटिया, 8 जयदेव उनादकट 9 अंकित शर्मा, 10 अशोक दिंडा, 11 एडम ज़ांपा

मुंबई इंडियंस: 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 पार्थिव पटेल (वास्क), 3 अंबाती रायडू, 4 जोस बटलर, 5 किरॉन पोलार्ड, 6 हार्डिक पंड्या, 7 क्रुनल पंड्या, 8 हरभजन सिंह, 9 मिशेल मैकक्लेनाघन, 10 जसप्रित बूमराह, 11 टिम साउथी


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS