Advertisement

हिटमैन रोहित शर्मा ने 12 साल बाद ठोका शतक, T20 में ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार (14 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में अपनी...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 14, 2024 • 23:36 PM
हिटमैन रोहित शर्मा ने 12 साल बाद ठोका शतक, T20 में ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर ब
हिटमैन रोहित शर्मा ने 12 साल बाद ठोका शतक, T20 में ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर ब (Image Source: Google)
Advertisement

टी-20 में 500 छक्के

रोहित टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे करने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। रविंद्र जडेजा द्वारा डाले गए पारी के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर हिटमैन ने यह रिकॉर्ड बनाया। उनसे आगे इस लिस्ट में क्रिस गेल (1056), कीरोन पोलार्ड (860), आंद्रे रसेल (678) औऱ कॉलिन मुनरो (548) हैं। 

Trending


बतौर ओपनर 6000 टी-20 रन

रोहित ने टी-20 में बतौर ओपनर 6000 रन पूरे कर लिए हैं औऱ इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गई है। उनसे आगे इस लस्ट में शिखर धवन (9390) और केएल राहुल (6047) ही हैं। 

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

रोहित ने बतौर ओपनर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस पारी के बाद उनके मुंबई के ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर 94 पारी में 2592 रन हो गए हैं और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हुए 2492 रन बनाए थे। 

16 साल बाद हुआ ऐसा

Also Read: Live Score

वह पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मुंबई के लिए आईपीएल में दो या उससे ज्यादा शतक लगाए हैं। इसके अलावा वह मुंबई के दूसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने चेन्नई के खिलाफ शतक लगाया है। उनसे पहले 2008 में सनथ जयसूर्या ने यह कारनामा किया था। 



Cricket Scorecard

Advertisement