WATCH: मुंबई इंडियंस नहीं तो किस टीम की कैप्टेंसी करना चाहेंगे रोहित शर्मा? सुन लीजिए Hitman का जवाब (Rohit Sharma)
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कैप्टेंसी के पद से हटा दिया है। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि अगर IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस हिटमैन को रिटेन नहीं करती तो रोहित किस टीम में शामिल होना चाहेंगे। आपको बता दें कि खुद रोहित शर्मा ने इस सवाल का जवाब दिया है।
KKR का हिस्सा बनना चाहते हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने काफी समय पहले ही इस सवाल से जुड़ा अपना जवाब दुनिया के सामने रख दिया था। हिटमैन ने एक इंटरव्यू में ये कहा था कि वो मुंबई इंडियंस के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल खेलना पसंद करेंगे।