ऋतुराज गायकवाड़ के लिए पीछे हो गए MS Dhoni, Viral हुआ Thala का दिल छूने वाला VIDEO (MS Dhoni and Ruturaj Gaikwad)
MS Dhoni Video: IPL 2024 का 22वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पास मौका था कि वो एक बड़ा शॉट खेलें और मैच को फिनिश कर दें, लेकिन धोनी ने ऐसा नहीं किया।
दरअसल, इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी ऐसे में धोनी चाहते थे कि विनिंग शॉट भी वो ही मारें, यही वजह थी उन्होंने गेम फिनिश नहीं किया। इसके लिए धोनी की खूब तारीफ हुई। इसी बीच अब धोनी से जुड़ा एक और ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो फैंस को उनकी तारीफ करते हुए ये कहने पर मजबूर कर देगा कि 'थाला जैसा कोई नहीं।'
ऋतुराज के लिए पीछे हो गए धोनी