Advertisement

3 स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जो माही को मानते हैं गुरु, लिस्ट में 1 पाकिस्तानी खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अपने शानदार खेल के दम पर एमएस ने ना सिर्फ फैंस के दिल जीत बल्कि साथी खिलाड़ियों को भी अपना दीवाना बनाया।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat December 01, 2022 • 16:45 PM
Cricket Image for 3 स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जो माही को मानते हैं गुरु, लिस्ट में 1 पाकिस्तानी खिलाड
Cricket Image for 3 स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जो माही को मानते हैं गुरु, लिस्ट में 1 पाकिस्तानी खिलाड (MS Dhoni (Image Source: Google))
Advertisement

MS Dhoni के करोड़ों दीवाने हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने ना सिर्फ अपनी बैटिंग से बल्कि कप्तानी से भी करोड़ों फैंस का दिल जीता है। फैंस ही नहीं क्रिकेटर्स भी महेंद्र सिंह धोनी को खूब फॉलो करते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 विकेटकीपर खिलाड़ियों के नाम जो माही के बड़े वाले फैन हैं और माही को अपना मेंटर, आइडल और खुद से भी महान मानते हैं।

सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed)

Trending


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद माही के करोड़ों फैंस में से एक हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने कैमरे पर इस बात को स्वीकारा है कि वह थाला धोनी से प्रेरित होते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'धोनी मुझे प्रेरित करते हैं। वह महान विकेटकीपर हैं। मैं उनकी खूब प्रशंसा करता हूं। बता दें कि सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने भारत को 2017 की चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में मात दी थी।

जोस बटलर (Jos Buttler)

इंग्लिश विस्फोटक बल्लेबाज़ जोस बटलर भी माही के दीवाने हैं। जोस बटलर का भी यह मानना है कि वह एमएस धोनी से प्रभवाति होते हैं। इतना ही नहीं जोस बटलर ने तो महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में यह तक कह दिया था कि वह मेरे हीरो हैं।

बता दें कि जोस बटलर इंग्लैंड के कप्तान हैं और बीते समय में उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से सभी का दिल जीता है। बटलर माही की तरफ शानदार विकेटकीपिंग भी करते हैं।

ये भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन पर होगी थाला धोनी की निगाहें, बनेंगे CSK का हिस्सा

ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha)

विदेशी खिलाड़ी ही नहीं भारतीय खिलाड़ी भी माही को खूब मानते हैं। उन्हीं में से एक हैं इंडियन टीम के विकेटकीपर बैटर ऋद्धिमान साहा। 

Also Read: क्रिकेट के अनोखे किस्से

ऋद्धिमान साहा ने खुद की तुलना माही से करते हुए बड़ा बयान दिया था। वह माही और खुद को स्कोर देते हुए बोले थे कि अगर धोनी 9/10 हैं तो मैं 2.5/10 हूं। बता दें कि ऋद्धिमान साहा ने एमएस धोनी के साथ क्रिकेट खेला है। हालांकि धोनी के समय में उन्हें इंडियन टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन इसके बावजूद साहा ने 40 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक बनाए हैं। 


Cricket Scorecard

Advertisement