Advertisement
Advertisement

SL vs ZIM 2nd ODI, Dream11 Prediction: चरिथ असलंका को बनाएं कप्तान, जिम्बाब्वे के ये 5 खिलाड़ी टीम में करें शामिल

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला सोमवार 8 जनवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat January 08, 2024 • 12:06 PM
SL vs ZIM 2nd ODI, Dream11 Prediction: चरिथ असलंका को बनाएं कप्तान, जिम्बाब्वे के ये 5 खिलाड़ी टीम म
SL vs ZIM 2nd ODI, Dream11 Prediction: चरिथ असलंका को बनाएं कप्तान, जिम्बाब्वे के ये 5 खिलाड़ी टीम म (SL vs ZIM 2nd ODI Dream11 Prediction)
Advertisement

SL vs ZIM 2nd ODI, Dream11 Prediction: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला सोमवार 8 जनवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में आप श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज़ चरिथ असलंका पर दांव खेल सकते हैं।

असलंका गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने बीते समय में रनों का अंबार लगाया है। असलंका अब तक 51 ओडीआई मुकाबलों में 41.52 की औसत से 1661 रन बना चुके हैं। असलंका ने पिछले मैच में 95 गेंदों पर 101 रन ठोके थे। ये भी जान लीजिए कि ये खिलाड़ी गेंदबाजी भी करता है और योगदान कर सकता है। उपकप्तान के तौर पर आप सिकंदर रजा या दिलशान मदुशंका को चुन सकते हो।

Trending


SL vs ZIM 2nd ODI Match Details:

दिन - सोमवार, 08 जनवरी 2024
समय - 02:30 PM IST
वेन्यू - आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

SL vs ZIM 2nd ODI Pitch Report:

प्रेमदासा स्टेडियम एक स्पिन ट्रैक है, जो दोनों तरफ के स्पिनरों और धीमे गेंदबाजों को मदद करेगा। बल्लेबाजों के लिए यहां बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि गेंद बल्ले पर धीमी गति से आएगी। लेकिन एक बार मैदान पर समय बिताने के बाद बल्लेबाज़ अच्छे रन बना सकते हैं।

SL vs ZIM 2nd ODI Where To Watch :

भारतीय क्रिकेट फैंस ये मुकाबला Sony Ten 5 and Sony Ten 5 HD पर इन्जॉय कर सकते हैं। फैनकोर्ड पर भी ये मुकाबला देखा जा सकता है।

SL vs ZIM ODI Head-to-Head Records: 

कुल - 62
श्रीलंका - 47
जिम्बाब्वे - 12
बेनतीजा - 03


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement