टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया जिसके बाद पूरे भारत में भूचाल सा आ गया और इस भूचाल की चपेट में कई इन्फ्लुएंसर्स भी आ गए और उन्हीं में से एक इन्फ्लुएंसर RJ प्रिंसी पारिख भी हैं जिनकी डेविड मिलर के साथ एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भारत की हार के बाद फैंस इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पारिख को इतनी गालियां और रेप की धमकियां दी कि उन्हें ये रील डिलीट करनी पड़ी।
प्रिंसी ने भी आरोप लगाया कि वीडियो के सर्कुलेशन के बाद उन्हें रेप की धमकियां मिलीं और उनकी बॉडी शेमिंग भी की गई। अहमदाबाद में मैच के बाद पोस्ट की गई रील में पारिख मिलर को घेरते हुए कैप्शन के साथ दिख रही थीं, ‘डेविड मिलर। क्या खिलाड़ी है’, जबकि वीडियो में लिखा था, ‘मुझे लगा हम दोस्त हैं, डेविड।’ फैंस के भारी विरोध के बीच, उन्होंने फेसबुक से रील डिलीट कर दी। हालांकि ये उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी भी है। पारिख ने कहा है कि वो धमकियों के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगी।
यह देश कृषि प्रधान के साथ साथ निर्लज्ज बेशर्म, रे@पि@स्टों और किसी को धमकी देने में अव्वल दर्जे में भी सबसे आगे है,
— Kuldeep Yadav (@Kuldeepkumar497) February 25, 2026
RJ Princy Parikh साउथ अफ्रीका और भारत मैच के बाद डेविड मिलर के साथ रील बना जिसके बाद उनको को रे@प करने की धमकियां मिलीं हैं।
मतलब लोगों के अन्दर दिमाग में भूसा… pic.twitter.com/GmSjeqNoof
वहीं, अगर इस मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (4), कप्तान एडेन मार्करम (6) और रयान रिकेल्टन (7) पावरप्ले के अंदर ही डगआउट में पहुंच गए। यहां से डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने पारी संभालते हुए 51 गेंदों में 97 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन जोड़े, वहीं डेविड मिलर ने अर्धशतक लगाते हुए 35 गेंदों में 63 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा अंत के ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंदों में 44 रन की अहम पारी खेली, जिसके चलते टीम ने 188 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।