Rj princy: Cricket News & Match Updates
RJ प्रिंसी हुईं जमकर ट्रोल, डेविड मिलर के साथ रील को किया डिलीट
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया जिसके बाद पूरे भारत में भूचाल सा आ गया और इस भूचाल की चपेट में कई इन्फ्लुएंसर्स भी आ गए और उन्हीं में से एक इन्फ्लुएंसर RJ प्रिंसी पारिख भी हैं जिनकी डेविड मिलर के साथ एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भारत की हार के बाद फैंस इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पारिख को इतनी गालियां और रेप की धमकियां दी कि उन्हें ये रील डिलीट करनी पड़ी।
प्रिंसी ने भी आरोप लगाया कि वीडियो के सर्कुलेशन के बाद उन्हें रेप की धमकियां मिलीं और उनकी बॉडी शेमिंग भी की गई। अहमदाबाद में मैच के बाद पोस्ट की गई रील में पारिख मिलर को घेरते हुए कैप्शन के साथ दिख रही थीं, ‘डेविड मिलर। क्या खिलाड़ी है’, जबकि वीडियो में लिखा था, ‘मुझे लगा हम दोस्त हैं, डेविड।’ फैंस के भारी विरोध के बीच, उन्होंने फेसबुक से रील डिलीट कर दी। हालांकि ये उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी भी है। पारिख ने कहा है कि वो धमकियों के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगी। Read More...
Related Cricket News for Rj princy - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago