Pallekele: T20 World Cup 2026-England vs Pakistan (Image Source: IANS)
T20 World Cup: इंग्लैंड ने मंगलवार को खेले गए सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। विश्व कप के इस संस्करण में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है।
यह लगातार पांचवां मौका है जब इंग्लैंड टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। 2016 से इंग्लैंड लगातार टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेली है। पाकिस्तान (2007 से 2012) और श्रीलंका (2009 से 2014) भी लगातार 4-4 बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं।
टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम के रूप में पाकिस्तान के साथ अब इंग्लैंड का नाम भी जुड़ गया है। पाकिस्तान 6 सेमीफाइनल खेल चुकी है, जबकि इंग्लैंड छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम 5 बार सेमीफाइनल खेली है।