अमेलिया केर का विस्फोटक शतक, एक ही मैच में अपने नाम किए टी20 के तीन बड़े रिकॉर्ड (Image Source: IANS)
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान अमेलिया केर ने टी20 फॉर्मेट में अपने देश की तरफ से एक अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली है। अमेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्राइस्टचर्च में बुधवार को खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में शतक लगाते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
अमेलिया केर ने 55 गेंदों पर 19 चौकों और 1 छक्के की मदद से 105 रन की पारी खेली। इस दौरान 52 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड महिला टीम के किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया यह सबसे तेज शतक है। अमेलिया का अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह दूसरा शतक है। 2 अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक लगाने वाली अमेलिया न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की पहली बल्लेबाज बन गई हैं।
अमेलिया अंतरराष्ट्रीय टी20 में (महिला या पुरुष) लगातार 11 पारियों में 30 या उससे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।