बीबीएल में सिडनी थंडर के कोच बन सकते हैं एंड्रयू फ्लिंटॉफ: रिपोर्ट (Image Source: IANS)
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा संचालित टी20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) में इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है जिसकी घोषणा जल्द हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रयू फ्लिंटॉफ सिडनी थंडर के कोच बनाए जा सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी थंडर के मुख्य कोच पद के लिए एंड्रयू फ्लिंटॉफ सबसे पसंदीदा उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं। फ्रेंचाइजी जल्द ही उनके नाम का आधिकारिक ऐलान कर सकती है।
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के पास यह पहला मौका है जब वह किसी विदेश लीग में कोच की भूमिका में नजर आएंगे।