Steve Smith ने 28 रन पर आउट होकर भी रचा इतिहास, तोड़ दिया राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस का रिकॉर्ड (Steve Smith)
South Africa vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith 11000 Test Runs) ने ग्केबेर्हा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बुधवार (21 अक्टूबर) को पहली पारी में 88 गेंदों में 88 रन बनाए, जिसमें दो चौके जड़े। टीम के लिए पहली पारी में टॉप स्कोरर रहे स्मिथ भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिए।
ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई
स्टीव स्मिथ 11,000 टेस्ट रन तक पहुंचने वाले कुल 12वें खिलाड़ी और तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13,378) और एलन बॉर्डर (11,174) ऐसा कर चुके हैं।