रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बुधवार को चार बड़े मुकाबलों के नतीजे निकले। मुंबई ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हिमाचल प्रदेश को हराया। वहीं, केरल और पंजाब ने भी बड़ी जीत दर्ज की।
मुंबई बनाम हिमाचल प्रदेश: रणजी ट्रॉफी एलीट के ग्रुप डी में मुंबई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को एक पारी और 97 रनों से हराया। पहली पारी में हिमाचल की पूरी टीम सिर्फ 140 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में मुंबई ने सरफराज खान की 154 रनों की लाजवाब पारी के बूते 8 विकेट खोकर 528 रन बनाने के बाद अपनी पारी को घोषित किया। दूसरी पारी में भी हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पूरी टीम 291 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
केरल बनाम ओडिशा: ग्रुप सी के मुकाबले में केरल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को एक पारी में 36 रनों से रौंदा। केरल ने पहली पारी में 404 रन बनाए, जिसके जवाब में ओडिशा की पूरी टीम 225 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ओडिशा को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा और टीम दूसरी पारी में 143 रन बनाकर सिमटी। केरल की जीत के नायक मोहम्मद अजहरुद्दीन रहे, जिन्होंने 139 रनों की लाजवाब पारी खेली।