5 मार्च को अर्जुन तेंदुलकर मंगेतर सानिया से रचाएंगे शादी: सूत्र (Image Source: IANS)
विश्व के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को सानिया चंडोक से शादी रचाने जा रहे हैं। सूत्रों ने आईएएनएस को इसकी जानकारी दी है।
जाने-माने कारोबारी रवि घई की पोती सानिया चंडोक एंटरप्रेन्योर हैं। वह एक क्वालिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं।
सूत्रों ने बताया है कि शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। 5 मार्च को दोनों शादी रचाएंगे, जो मुंबई में होगी। इस शादी में सिर्फ परिवार, दोस्त और करीबी लोग ही शामिल होंगे।