New Zealand Updated ODI Squad Vs India: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। मेजबान टीम के तीन तेज गेंदबाज़ चोटिल हैं, जो कि हैमिल्टन वनडे नहीं खेल पाएंगे।
टिकनर-फर्ग्यूसन-हेनरी बाहर: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर चोट के कारण अगले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते समय उनके शरीर पर गेंद लगी थी। उनकी जगह तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को टीम में शामिल किया गया है।
इसके अलावा न्यूजीलैंड को दो और तेज गेंदबाजों की चोट से झटका लगा है। मैट हेनरी मंगलवार को हैमिल्टन में होने वाले तीसरे वनडे से बाहर रहेंगे। वह ट्रेनिंग के दौरान साथी खिलाड़ी डेवोन कॉनवे से टकराने के कारण लगी चोट से उबर रहे हैं। वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (क्वाड इंजरी) के चलते पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।