बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन (रविवार) पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अजान अवैस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे अवैस ने शतक लगा दिया। डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले अजान अवैस पाकिस्तान के 14वें बल्लेबाज बने हैं।
अवैस ने तीसरे दिन की शुरुआत दूसरे दिन के स्कोर 85 रन से की। बाएं हाथ के 21 साल के इस बल्लेबाज ने पारी के 51वें ओवर में नाहिद राणा की गेंद पर एक रन लेकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। हालांकि, अवैस की पारी जल्द समाप्त हो गई। वह 165 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए। पारी की शुरुआत करने आए अवैस ने पहले विकेट के लिए इमाम-उल-हक के साथ 106 और दूसरे विकेट के लिए अब्दुल्लाह फजल के साथ 104 रन की साझेदारी की।