दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी धाराशाई हो गई है। पहली पारी में 99 रन सिमटने के बाद फॉलोऑन खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 156 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। गुरुवार टेस्ट का पांचवां और आखिरी दिन है और ऑस्ट्रेलिया पर पारी का हार का खतरा है।
ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी की कमजोरियों को माना है।
चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए एंड्रयू मैकडोनाल्ड से ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 99 रन पर सिमटने पर कहा, "हम कोई पार्टनरशिप नहीं कर पाए। हम एक परफेक्ट बैटिंग यूनिट नहीं हैं। कुछ कमियां हैं। हमें यहां आकर फॉलोऑन की उम्मीद नहीं की थी। हमें लगा कि बल्लेबाजी के लिए सरफेस अच्छा था। आपको दक्षिण अफ्रीका को श्रेय देना होगा। उन्होंने बहुत जल्दी गति हासिल की और हमारी कमियां उजागर कीं। हालांकि, मेरा अब भी मानना है कि हम उनसे बेहतर हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति में, मैं अपनी टीम का बचाव नहीं कर सकता।"