AFG vs BAN, UAE ODI Tri-Series 2026: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बुधवार (21 अक्टूबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए यूएई वनडे ट्राई सीरीज 2026 के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। इस हार के साथ बांग्लादेश की टीम इस ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले से बाहर हो गई।
इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 41.2 ओवर में महज 160 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की तरफ से 6वें नंबर के बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन ने 96 गेंदों में 70 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 82 गेंदों में 41 रन बनाए थे, जबकि नजमुल हुसैन शांतो 23 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इन तीनों के अलावा अन्य 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।
अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में राशिद खान ने बांग्लादेश के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद यामीन ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि बिलाल सामी और मोहम्मद नबी को एक-एक सफलता मिली।