बाबर के घुटने में चोट, नहीं खेलेंगे बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच (Image Source: IANS)
पाकिस्तानी दिग्गज बाबर आजम घुटने की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल सकेंगे। यह मैच शुक्रवार से ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, टीम मैनेजमेंट की तरफ से जारी बयान में यह स्पष्ट नहीं है कि बाबर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं या नहीं?
बाबर आजम की गैरमौजूदगी से पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर में एक खाली जगह बन गई है, जिसे भरने के लिए संभवतः डेब्यूटेंट को मौका देना पड़ेगा। शीर्ष-3 बल्लेबाजों में इमाम-उल-हक, शान मसूद और आजम अवैस या अब्दुल्ला फजल में से कोई एक शामिल होगा।
बाबर की गैरमौजूदगी में दोनों खिलाड़ियों को टॉप-4 में मौका मिल सकता है, या फिर निचले क्रम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अमाद बट के लिए जगह बन सकती है, जिससे मोहम्मद रिजवान या सऊद शकील को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जा सकता है।