Abhishek Sharma ने बनाया अनोखा T20I World Record, इस लिस्ट में बने नंबर 1 (Abhishek Sharma vs New Zealand)
India vs New Zealand 1st T20I: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में पहले टी-20 इंटरनेशनल में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के लिए पारी का पहला ओवर करने आए तेज गेंदबाज मैट हेनरी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा।
अभिषेक की पारी की यह पहली गेंद थी। इसके साथ ही अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह सातवीं बार है जब टी-20 इंटरनेशनल में छक्का जड़कर उन्होंने पारी की शुरूआत की है।
अभिषेक ने इस लिस्ट में अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने करियर में 6 बार यह कारनामा किया था।