आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। सीजन की आठवीं जीत से आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि हर कोई टीम की जीत में अहम योगदान दे रहा है, जो अच्छे संकेत हैं।
केकेआर के खिलाफ मिली जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में फिर से पहले स्थान पर आ गई है। टीम के शानदार प्रदर्शन को लेकर रजत पाटीदार ने कहा, "बेशक, यह बहुत अच्छा लगता है। आप जानते हैं कि आपने टूर्नामेंट में अच्छा खेला है और मुझे लगता है कि हर कोई अलग-अलग स्टेज पर टीम की जीत में अहम योगदान दे रहा है, जो अच्छे संकेत हैं। अंक तालिका में टॉप पर होना, यह हमेशा एक अच्छी बात होती है। टीम के लिए अच्छा है।"