बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 104 रन से अपने नाम किया। दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी के लिए बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का अगला मैच 16 मई से सिलहट में खेला जाएगा।
मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम पहली पारी में महज 413 रन पर सिमट गई। इस पारी में कप्तान नजमुल हुसैन ने 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 101 रन की पारी खेली, जबकि मोमिनुल हक ने 91 रन टीम के खाते में जोड़े। मुशफिकुर रहीम ने 71 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से मोहम्मद अब्बास ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट निकाले। हसन अली और नोमान अली को 1-1 विकेट हाथ लगा।
इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम पहली पारी में सिर्फ 386 रन पर सिमट गई। अजान अवैस ने 103 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल्लाह फजल 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इनके अलावा, सलमान आगा ने 58 रन और मोहम्मद रिजवान ने 59 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट निकाले। तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम को 2-2 विकेट हाथ लगे।