शुरुआती 2 दिनों के खेल में पिछड़ने के बावजूद साउथ अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर है। पहली पारी में 425/9 का विशाल स्कोर बनाने के बाद मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में सिर्फ 99 रन पर ढेर कर दिया। चौथे दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट गंवा दिए हैं। यहां से मेजबान टीम के पास पहली पारी के आधार पर 170 रन की बढ़त है। उसे अंतिम दिन जीत के लिए 6 विकेट की दरकार है।
सेंट जॉर्ज पार्क में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की। शुरुआती दो दिन बारिश ने फैंस का मजा किरकिरा किया। इस बीच टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि साउथ अफ्रीका ने 40 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे।
इसके बाद कप्तान टेंबा बावुमा ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने रयान रिकेल्टन (31) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम ने 110 रन तक अपने 6 विकेट खो दिए।