हरभजन सिंह को मिली राज्यसभा सीट छोड़ने की सलाह, पूर्व स्पिनर ने कहा- सही समय आने पर हर बात का जवाब द (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ बोलना भारी पड़ रहा है। हरभजन को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हरभजन ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक आलोचक को करारा जवाब दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा, "हरभजन सिंह, आप जिस नेता को दिन-रात गालियां देते रहते हैं, उसने आपको जो राज्यसभा सीट दी थी, उससे आप इस्तीफा क्यों नहीं दे देते?"
यूजर ने हरभजन के लिए 'गद्दार' शब्द का भी इस्तेमाल किया है।