Marco Jansen Catch Video: 6 फीट 8 इंच लंबे मार्को यानसेन (Marco Jansen) ना सिर्फ एक शानदार ऑलराउंडर हैं, बल्कि एक गज़ब के फील्डर भी हैं। उन्होंने डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) में भी अपनी बेहतरीन फील्डिंग का नज़ारा पेश किया। उन्होंने बाउंड्री के करीब स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का लाजवाब कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मार्को यानसेन ने पकड़ा बवाल कैच: ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 24वें ओवर में घटी। साउथ अफ्रीका के लिए स्पिनर साइमन हार्मर गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर स्टीव स्मिथ को फंसाया। उन्होंने गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया जिस पर स्मिथ लालच में आकर बड़ा शॉट खेलने चले गए।
स्मिथ ने आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन की तरफ छक्का मारने के इरादे से हवाई शॉट खेला था। उन्होंने गेंद को अच्छे से बैट से मिडिल किया था और एक समय ऐसा लगा कि उन्हें पूरे छह रन मिलेंगे। तभी मार्को यानसेन ने करिश्मे को अंदाज दिया। 6 फीट 8 इंच लंबे मार्को ने पहले कूद लगाकर गेंद को रोका और फिर डाइव करके उसे जमीन पर गिरने से पहले पकड़ लिया।