आरसीबी को अगर दूसरी बार ट्रॉफी जीतनी है, तो सुयश पर भरोसा रखना होगा: आदित्य तारे (Image Source: IANS)
मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज आदित्य तारे का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को सुयश शर्मा को लगातार सपोर्ट करते रहना होगा। सुयश का प्रदर्शन लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ निराशाजनक रहा था।
सुयश ने एलएसजी के खिलाफ सिर्फ 2 ओवर का स्पेल डाला था और बिना कोई विकेट चटकाए 21 रन खर्च किए थे।
तारे ने कहा कि अगर आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब जीतना है, तो सुयश पर भरोसा बरकरार रखना होगा। तारे ने 'जियोस्टार' से बातचीत करते हुए कहा कि आरसीबी के गेंदबाजी संयोजन में अभी भी एक भरोसेमंद छठा गेंदबाजी विकल्प नहीं है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फ्रेंचाइजी को पार्ट-टाइम गेंदबाजों पर निर्भर रहने के बजाय सुयश को ज्यादा जिम्मेदारी देनी चाहिए।