Arshdeep Singh Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (NZ vs IND 1st T20) गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने मैदान पर कदम रखते हुए इतिहास रचा है। वो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की एक एलीट रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 27 वर्षीय अर्शदीप सिंह आज अपने T20I करियर का 100वां मुकाबला खेल रहे हैं। वो भारत के लिए ये खास सेंचुरी पूरी करने वाले सांतवे खिलाड़ी बने हैं। एक तेज गेंदबाज़ के तौर पर अर्शदीप ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सिर्फ जसप्रीत बुमराह ने ये मुकाम हासिल किया।
बताते चलें कि भारत के लिए सर्वाधिक टी20 खेलने का महारिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने T20I करियर में 159 मुकाबले खेले। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या और तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं।