भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड में टीम इंडिया की जिस तरह से अगवानी की गई है, उसकी प्रशंसा की है। सैमसन ने कहा कि न्यूजीलैंड आने के बाद टीम का अच्छी तरह ख्याल रखा गया है।
पहले टी20 से पहले ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में सैमसन ने कहा, "ट्रैवल सच में अच्छा था। मुझे लगता है कि आपको भारतीय खिलाड़ी होने का फायदा होता है। हमारा अच्छी तरह ख्याल रखा गया। सब कुछ बहुत अच्छा था। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड आना हमेशा बहुत रिफ्रेशिंग होता है। अच्छे लोग, अच्छा वातावरण और क्रिकेट खेलने के लिए यहां अच्छा माहौल है।"
सैमसन ने कहा, "भारतीय खिलाड़ी व्यस्त कैलेंडर से परेशान होने के बजाय, देश के लिए खेलते रहने से खुश हैं। आप जितना ज्यादा खेलेंगे, उतना ही अच्छा होगा। मुझे लगता है कि हम अपने करियर के उस स्टेज पर हैं, जहां हमें देश के लिए बाहर आना और खेलना ज्यादा पसंद है। इसलिए बहुत उत्साहित हूं।"