मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Image Source: IANS)
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 15 फरवरी से मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की शुरुआत होगी, जिसके लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है।
सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) विमेन ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें भारतीय क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर 3 टी20 मैच, 3 वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी। हरमनप्रीत कौर सभी फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी।