भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया (सीनियर महिला), इंडिया ए (पुरुष और महिला) और इंडिया अंडर-19 (पुरुष और महिला) टीमों की आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए वेन्यू और मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान किया है।
बीसीसीआई की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत आगामी घरेलू सीजन में भारत कई मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की मेजबानी करेगा। इस शेड्यूल में कई फॉर्मेट के मुकाबलों की एक पूरी लाइन-अप शामिल है, जिसमें भारत आगामी घरेलू सीजन के दौरान ऑस्ट्रेलिया ए (मेंस और विमेंस), इंग्लैंड ए विमेंस, जिम्बाब्वे विमेंस, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 मेंस, इंग्लैंड अंडर-19 विमेंस और श्रीलंका अंडर-19 विमेंस टीमों की मेजबानी करेगा।
भारतीय महिला टीम अक्टूबर 2026 में जिम्बाब्वे महिला टीम की 'व्हाइट-बॉल' सीरीज की मेजबानी करेगी, जिसमें तीन टी20 और उतने ही वनडे मैच खेले जाएंगे। टी20 सीरीज रायपुर में खेली जाएगी, जबकि बड़ौदा वनडे मुकाबलों की मेजबानी करेगा।