आईपीएल 2026: तेज गेंदबाज खलील अहमद की सफल रही सर्जरी (Image Source: IANS)
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने फैंस को अच्छी खबर दी है। चोटिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है, जिन्हें दाहिने क्वाड्रिसेप्स में चोट लगने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से बाहर होना पड़ा था।
फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक अपडेट में कहा, "खलील की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। हम उनके जल्द ठीक होने और मजबूत वापसी की कामना करते हैं।"
28 वर्षीय तेज गेंदबाज खलील अहमद 16 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए थे।