Nathan Lyon Bowled Temba Bavuma Video: केपटाउन टेस्ट (SA vs AUS 3rd Test) के पहले दिन पैट कमिंस की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 329 रनों पर ऑलआउट किया। इसी बीच नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने मेजबान टीम के कैप्टन टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की हीरोगिरी निकाली और अपनी एक गेंद घुमाकर उन्हें बोल्ड किया। वो 3 गेंदों पर 0 के स्कोर पर आउट हुए। याद दिला दें कि पिछले मुकाबले में बावुमा ने एक पारी में ही 179 रन बना दिए थे।
लियोन के सामने टेम्बा ने टेके घुटने: ये घटना साउथ अफ्रीका की पहली पारी के 46वें ओवर में घटी। नाथन लियोन अपना 14वां ओवर करने आए थे। इसी की दूसरी गेंद पर उन्होंने टेम्बा को चकमा दिया। लियान ने ओवर द विकेट गेंद डाली, जिसे उन्होंने हवा में काफी घुमाते हुए बल्लेबाज़ की ओर भेजा।
ये गेंद हवा में बाहर की तरफ घूमी जिस पर बावुमा डिफेंस करने की कोशिश में नाकाम हो गए। बावुमा को उम्मीद थी कि गेंद ज्यादा टर्न लेगी, लेकिन वह फ्लाइट में ही पूरी तरह गच्चा खा गए। इसके बाद ही गेंद ऑफ स्टंप के बाहरी हिस्से से टकराई। तो ऐसे नाथन लियोन ने पिछले मुकाबले के शतकवीर टेम्बा बावुमा को आउट किया। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।