Advertisement
Sa vs aus 3rd test: Cricket News & Match Updates
Advertisement
SA vs AUS 3rd Test: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, ये स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर
SA vs AUS 3rd Test: साउथ अफ्रीका ने शनिवार (24 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। दोनों टीमों के बीच जारी यह टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। ऐसे में 27 अक्टूबर से केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाने वाला यह मैच सीरीज का फैसला करेगा। हालांकि, इस अहम मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है।
टीम के स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) चोट के कारण इस टेस्ट से बाहर हो गए हैं। एनरिक नॉर्खिया को दूसरे टेस्ट के दौरान गेंदबाजी करते समय ग्रोइन में चोट लगी थी। इसके बाद उनके स्कैन कराए गए, जिसमें चोट की पुष्टि हुई। चोट हल्की बताई गई है, लेकिन इसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। Read More...
South Africa Cricket Team Australia Cricket Team Anrich Nortje Corbin Bosch Gerald Coetzee Tony De Zorzi SA Vs AUS 3rd Test Newlands Cricket Ground
Related Cricket News for Sa vs aus 3rd test - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement