SA vs AUS 3rd Test: साउथ अफ्रीका ने शनिवार (24 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। दोनों टीमों के बीच जारी यह टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। ऐसे में 27 अक्टूबर से केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाने वाला यह मैच सीरीज का फैसला करेगा। हालांकि, इस अहम मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है।
टीम के स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) चोट के कारण इस टेस्ट से बाहर हो गए हैं। एनरिक नॉर्खिया को दूसरे टेस्ट के दौरान गेंदबाजी करते समय ग्रोइन में चोट लगी थी। इसके बाद उनके स्कैन कराए गए, जिसमें चोट की पुष्टि हुई। चोट हल्की बताई गई है, लेकिन इसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।
चयनकर्ताओं ने उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। ऐसे में नॉर्खिया की जगह कॉर्बिन बॉश और गेराल्ड कोएट्जी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। इसके अलावा युवा बल्लेबाज टोनी डी जोरजी को भी घोषित टीम में जगह नहीं मिली है। यह पहले दो टेस्ट के लिए स्क्वाड में शामिल थे।
Squad Announcement The South Africa Men’s selection panel has today named the squad for the third Dafabet Test against Australia, which gets undeway on Tuesday, 27 October at YesPlay Newlands Cricket Ground in Cape Town. Fast bowler Anrich Nortje has been ruled out of the Test due to a mild groin injury. He sustained the injury while bowling during the first innings of the second Dafabet Test in Gqeberha on Wednesday. Subsequent scans on Thursday revealed the extent of the injury. Unbreakable #SAvAUS
Proteas Men (ProteasMenCSA) October 24, 2026