इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस भारी तादाद में यहां जीटी का समर्थन करने पहुंचे हैं, जिन्हें कप्तान शुभमन गिल से खासा उम्मीदें हैं।
जीटी को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे आरव शाह ने 'आईएएनएस' से कहा, "मैं यहां गुजरात टाइटंस और शुभमन गिल को सपोर्ट करने अपने परिवार के साथ आया हूं। साईं सुदर्शन और जोस बटलर इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। हम भीषण गर्मी में इस मैच को देखने पहुंचे हैं। जीटी के लिए हम कुछ भी कर सकते हैं। गुजरात का दिल, शुभमन गिल।"
मध्यप्रदेश से इस मुकाबले को देखने पहुंचे अतुल पाटिल ने कहा, "मैं यहां सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने आया हूं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से काफी उम्मीद है। यकीनन सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले को अपने नाम करेगी।"