आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ हो रही है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले तीन मैच में विकेट को देखना और उसके हिसाब से खेलना जरूरी था। विकेट को पढ़ना मुश्किल है, हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। जब हमें ब्रेक मिला, तो मूड बहुत अच्छा था और खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।"
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। विपराज निगम को करुण नायर की जगह मौका दिया गया है, तो नटराजन के स्थान पर मुकेश कुमार खेल रहे हैं।